मुंबई। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में दमदार कमाई करने के बाद फिल्म ने पहले सोमवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी। सोमवार को कमाई में रविवार के मुकाबले गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
सोमवार को कमाए 21.70 करोड़ रुपये
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सोमवार को भारत में करीब 19.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह चौथे दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 21.70 करोड़ रुपये रहा।
रविवार की तुलना में सोमवार की कमाई लगभग आधी रही, लेकिन वीकडे पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा फिल्म के लिए मजबूत माना जा रहा है।
चार दिनों में 154 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन भारत में 30.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 38.40 करोड़ और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
फिल्म के चार दिनों का घरेलू कलेक्शन इस प्रकार है:
- शुक्रवार: 30.90 करोड़ रुपये
- शनिवार: 38.40 करोड़ रुपये
- रविवार: 43.05 करोड़ रुपये
- सोमवार: 19.20 करोड़ रुपये
- कुल घरेलू ग्रॉस: 131.55 करोड़ रुपये
ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक करीब 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 154.05 करोड़ रुपये हो गया है।
2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग
फिल्म ने 30.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 2026 में किसी हिंदी फिल्म की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इससे आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं।
अब फिल्म की नजर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। अगर आने वाले दिनों में कमाई की रफ्तार बरकरार रहती है, तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपने पहले हफ्ते में ही इस आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।