कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मतदान करने के लिए पहुंचे। उनके साथ विधायक छन्नी साहू और शैलेष पांडेय भी थे। विधानसभा में सिंहदेव को देखते ही विधायक कुलदीप जुनेजा उनके पास गए और फिर मतदान कराया। मतदान के बाद सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह विभाग में सफल नहीं हो पा रहे थे। ठीक से काम भी कर पा रहे थे। इसके चलते खुद को अलग कर लिया। सिंहदेव ने कहा कि वह 20 जुलाई को गुजरात जा रहे हैं। वहां से दिल्ली जाएंगे और पार्टी हाईकमान से मिलेंगे। पंचायत विभाग से इस्तीफे के बाद पहली बार सिंहदेव मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कई विधायक अनुभवी हैं। उनका कार्यकाल भी लंबा है। अगर उनको लगता है कि इस्तीफा अनुशासनहीनता है तो सभी को स्वतंत्रता है। मैंने अपनी राय उस पत्र के माध्यम से व्यक्त की थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *