मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने शुक्रवार को लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं, आवश्यकताएं और स्थानीय विषयों को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों और मांगों के निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले तथा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से सीधा संवाद उनकी जिम्मेदारी भी है और जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी। क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर सहजता से संपर्क कर सके और उनकी बात संबंधित स्तर तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों से प्राप्त आवेदनों और समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *