हाथी हमले में मृतकों के परिवारों को शीघ्र मुआवजा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की तत्परता की प्रशंसा

सूरजपुर। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री  श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े  के निर्देशों पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने सूरजपुर जिले के कल्याणपुर में हाथी हमले के शिकार हुए ग्रामीणों के परिवारों को मुआवजा राशि का वितरण कर दिया है। मंत्री ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, ताकि पीड़ित परिवारों को बिना विलंब सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी दो ग्रामीणों की हाथी हमले में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (सूरजपुर मंडल)  ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत की और वितरित कर दी।

मुआवजा राशि के विवरण के अनुसार:

* हितग्राही  श्रीमती कांति भोई  को उनके बैंक खाते में  5 लाख 50 हजार रूपए  डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए गए।
*  श्रीमती राजेश्वरी सिंह श्याम को भी उनके बैंक खाते में  5 लाख 50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गए।
* साथ ही  डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर सूरजपुर  को 50-50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से वितरित किए गए।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहारा मिला है, जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *