देर रात जहां सड़क नहीं वहां पहुंचे मंत्री अमरजीत, कलेक्टर को दिए बनाने के निर्देश

अंबिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत काफी दिनों से अपने विधानसभा में चहलकदमी कर रहे हैं। चुनाव नजदीक है इसलिए वो लगातार लोगों का हाल चाल जान रहे हैं। इस बीच बीती रात मंत्री रात के अंधेरे में निकल पड़े और लगभग करीब ढाई किलोमीटर चलकर घाट की चढ़ाई भी की। मंत्री अमरजीत रकेली गांव के गांगझरिया गांव पहुंचे और रात के समय में ही सड़क बनाने के लिए सर्वे किया। इस दौरान सड़क की स्थिति को देखते हुए मंत्री जी ने कलेक्टर से क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्देश दिए है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *