न्यूनतम तापमान बढ़ा, ठंड से मिली राहत

दुर्ग। न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में डेढ़ सेल्सियस डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही लोगों को रात के समय ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगे भी न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि होने की संभावना जताई है।
जिले में पिछले पांच दिनों से कड़ाके की ठंड़ पड़ रही थी। शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में क्रमशः एक और डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भी आसमान खुला रहेगा इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि चार दिन पहले तक दिन में भी ठंड़ी हवाएं चल रही थी लेकिन शुक्रवार को ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली। इस कारण लोगों को दिन में सर्दी कम महसूस हो रही है।

सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

पिछले दिनों जिले में शीतलहर चल रही थी। शीतलहर चलने की वजह से सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सिविल सर्जन डा. पी बालकिशोर ने बताया कि अस्पताल की ओ पी डी में जिले भर से रोजाना करीब नौ से एक हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं।
इनमें से करीब साढ़े पांच सौ मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं। जिनमें से अधिकांश सर्दी खांसी के मरीज है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *