मुंबई। अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह लगातार फिटनेस और वर्कआउट से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं। अब अभिनेता अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकिता के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी और अपने दिल की बात लिखी।
मिलिंद ने अंकिता के लिए लिखा खास मैसेज
मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह अपनी जिंदगी में कई चीजों के लिए ईश्वर के शुक्रगुजार हैं, लेकिन अंकिता के उनकी जिंदगी में आने को उन्होंने खास बताया। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ बिताया हर पल उनके लिए प्यार, खूबसूरती और खुशी का तोहफा है।
अभिनेता ने आगे लिखा कि अंकिता के साथ रहने से उनकी जिंदगी और खूबसूरत हो गई है और यह सफर उन्हें बेहद खास लगता है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि दोनों एक-दूसरे के साथ इतनी सारी चीजें साझा करते हैं।
‘तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो’
मिलिंद ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वह अंकिता के लिए वही सब चाहते हैं, जो वह खुद अपने लिए चाहती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अंकिता दोनों के लिए हमेशा समझदारी भरे फैसले लेंगी।
मिलिंद ने कहा कि वह आने वाले साल में अंकिता के साथ नए अनुभवों को लेकर उत्साहित हैं। आखिर में उन्होंने प्यार भरे अंदाज में लिखा कि ‘तुम ही मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो।’
2018 में हुई थी शादी
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 26 साल का अंतर है। मिलिंद जहां 60 साल के हैं, वहीं अंकिता अपने इस जन्मदिन पर 35 साल की हो गई हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें और अपनी फिटनेस व ट्रैवल से जुड़ी झलकियां शेयर करते नजर आते हैं।