बचेली द्वारा इंटक ट्रॉफी – 2022 रात्रिकालीन वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मैच आज सीआईएसएफ, किरंदुल व बाल संस्था, किरंदुल के बीच खेला गया । बेहद ही रोमांचक इस मुकाबले में सीआईएसएफ, किरंदुल ने शानदार जीत दर्ज की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पी.के.मजूमदार, सीजीएम, बिआईओएम बचेली, कांप्लेक्स तथा मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष देवाशीष पॉल ने विजेता टीम को ट्रॉफी तथा 10,000 रुपए का चेक प्रदान किया । विशिष्ट अतिथि के तौर पर सर्व संजय बासु, जीएम (इलेक्ट्रिकल), एम एम अग्रवाल, डीजीएम (सिविल) आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।
यूनियन के प्रतिनिधियों में सर्व रंजीत परीक्षा (वर्किंग प्रेसिडेंट), एल. रमेश (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी), जोबी चेरियन (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी), श्यामल दास, उमंत राव, डेनियल मथाई आदि उपस्थित थे।
