किरंदुल। कोड़ेनार पंचायत भवन प्रांगण में शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। भाजपा किरंदुल मंडल के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।आयोजन सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी योग शिक्षक संजीव दास ने योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को योगाभ्यास कराया और योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी। उन्होंने योग को दिनचर्या में अपनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त शिक्षक राम चौधरी ने कहा, “योग केवल शरीर को ही नहीं, मन और आत्मा को भी स्वस्थ और संतुलित बनाता है। यह हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे अपनाकर जीवन में सकारात्मकता लाई जा सकती है।इस अवसर पर किरंदुल मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज योग पूरे विश्व में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति की ताकत को दर्शाता है।मंडल महामंत्री विक्रम नाहक ने समापन पर योग को वैश्विक जनआंदोलन बताते हुए सभी से इसे अपनाने की अपील की। महामंत्री मोहित धवन ने “विकसित भारत 2047” का संकल्प दिलाया, जिसमें सभी ने भारत को एक समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने का प्रण लिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी कार्यक्रम प्रभारी संजीव दास मंडल महामंत्री विक्रम नाहक मोहित धवन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नजमुल हक मंडल उपाध्यक्ष सदानंद साहू मंडल मंत्री बनमाली हरिजन मंत्री सरस्वती डहरिया सरपंच मीणा मंडावी उपसरपंच तपन दास दिनानाथ ठाकुर ममता पासवान, राजेश वेपराल, एम सिंधु, सुखदेव पोयम, सुजाता सुनीता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।