सक्ति- वर्तमान में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सहायक शिक्षक के पद हेतु बी.एड. के अभ्यर्थियों को बाहर किये जाने के विरोध में बुधवार को सुबह अभ्यर्थियों ने सक्ति जिला की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ( भा. प्र. से.) को ज्ञापन सौपा है,अभ्यर्थियों ने 2 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है। जिसमें बुधवार से चल रही सहायक शिक्षक की काउंसलिंग प्रक्रिया को रोक लगाने एवं बी. एड. अभ्यर्थियों को विज्ञापन के अनुसार सहायक शिक्षक में शामिल किया जाना है।ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन,राज्यपाल बिष्णु हरिचंदन छत्तीसगढ़ एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे छत्तीसगढ़ शासन के नाम दिया गया
अभ्यर्थियों ने बताया कि दिनांक 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी कर सहायक शिक्षक के कुल पदों 6285 पर 10 जून 2023 को परीक्षा का आयोजन किया गया जिसका परिणाम 2 जुलाई2023 को जारी किया गया जिसमें अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ( विज्ञापन पृष्ट क्रमांक – 6) हायर सेकेंडरी में न्यूनतम 45% अंक तथा डी. एड/बी. एड./बी. एल . एड एवं टी.ई.टी. (प्राथमिक स्तर) था।जिसे आधार मानकर सभी अभ्यर्थियों ने अपने सभी साधन संसाधन जुटाकर पूरी निष्ठा से तैयारी की और अच्छा परिणाम प्राप्त किया और वे काउन्सलिंग के इन्तजार में बैठे थे की शीघ्र अतिशीघ्र पद प्राप्त हो और वें अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाये। किन्तु जब सहायक शिक्षक के काउंसिलिंग में बीएड अभ्यर्थियों को पृथक कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है, सभी अभ्यर्थी ठगा सा महसूस कर रहे है और ये उनके समझ से परे हो चूका है कि पूर्व से निकली भर्ती में अंतिम क्षणों में कैसे परिवर्तन किया जा सकता है,अभ्यर्थियों ने मुख्मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय को रोकते हुये सहायक शिक्षक की काउंसलिंग को रोका आए और विज्ञापन के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाए