रायपुर में बीजेपी के 17 प्रकोष्ठ के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की हुई मीटिंग

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर को शुरू हो रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में अब जानकारी सामने आई है कि भाजपा ने सभी मोर्चा को महतारी वंदन, PM आवास सहित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को सदस्य बनाने का टास्क दिया है।

बता दें कि युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और ST मोर्चा को 3 – 3 लाख सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी मोर्चा गांव-गांव में कैंप और चौपाल लगाने का साथ विभिन्न कार्यक्रम कर सदस्य बनाएंगे। मोर्चा के लोग अल्प संख्यक मोर्चा मस्जिद और मुस्लिम बस्तियों में जाकर सदस्य बनाएंगे। इसके लिए आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बीजेपी के 17 प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *