महासमुंद में जिला स्तरीय परामर्शदात्री, रिव्यु एवं आरसेटी समितियों की बैठक 14 मई को

महासमुंद | जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार, 14 मई 2026 को शाम 4:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष, महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

बैठक के मुख्य विषय:

  • जिले के बैंकिंग कार्य, वार्षिक जिला साख योजना, सीडी रेशियो की समीक्षा।
  • शैक्षिक ऋण, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी एवं मत्स्य पालन ऋण प्रकरणों का अवलोकन।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड वितरण
  • शासन प्रायोजित विभिन्न स्वरोजगार एवं बैंक ऋण योजनाओं की समीक्षा।

सभी बैंकर्स और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी और उपलब्धि आंकड़ों के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक का उद्देश्य जिले में वित्तीय योजनाओं और बैंकिंग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा कर, आवश्यक सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *