मायावती का मंत्रिमंडल विस्तार पर बयान: गरीबों, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा अहम; ब्राह्मण समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है, कहा—सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम किया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रीमंडल विस्तार पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना सत्ताधारी पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन इसका असर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा और जीवन स्तर पर पड़ना चाहिए , वरना लोग इसे केवल राजनीतिक जुगाड़ और सरकारी संसाधन पर बोझ मान सकते हैं। मायावती ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, खासकर कमजोर तबकों , के जान, माल और मज़हब की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में ब्राह्मण समाज के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला का जिक्र करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि राज्य में ब्राह्मण समाज केवल उपेक्षित ही नहीं, बल्कि असुरक्षित भी महसूस कर रहा है। बीएसपी सुप्रीमो ने याद दिलाया कि बीएसपी की पिछली सरकारों में समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी और वह “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत के तहत कार्य करती रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *