ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर पंकज भदौरिया, अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो

मास्टरशेफ इंडिया | ‘MasterChef India’ की पहली विनर और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने खुलासा किया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया पर अस्पताल से तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्होंने फैंस से दुआ और समर्थन की अपील की है।

पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस समय मुझे आपकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट की बहुत जरूरत है।” पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में वह मेडिकल जांच के लिए जाती नजर आईं। वीडियो पर उन्होंने लिखा, “जांच के लिए जा रही हूं, बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।”

अस्पताल के बेड से सामने आई तस्वीरों में पंकज मेडिकल उपकरणों से जुड़ी दिखाई दीं, जिसे देखकर उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लखनऊ में अंग्रेजी शिक्षिका रहीं पंकज भदौरिया ने साल 2010 में अपनी नौकरी छोड़कर ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में हिस्सा लिया था। अपनी शानदार कुकिंग स्किल्स के दम पर उन्होंने शो का पहला सीजन जीता और बाद में टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय शेफ के रूप में पहचान बनाई।

उन्होंने ‘शेफ पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’ और ‘3 कोर्स विद पंकज’ जैसे कई चर्चित कुकिंग शोज होस्ट किए हैं। आज वह देश की सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी शेफ्स में गिनी जाती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *