1 जून से बदलेंगे कई बड़े नियम: LPG, PAN, बैंकिंग और सोलर पैनल में बदलाव का आम लोगों पर असर

नई दिल्ली |  1 जून 2026 से देश में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतें, पैन कार्ड नियम, बैंकिंग चार्ज और सोलर पैनल सब्सिडी से जुड़े नियम शामिल हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की तरह इस बार भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं, जिससे गैस महंगी या सस्ती हो सकती है।

पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जून से 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीद-बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्य होगा। वहीं कुछ कैश ट्रांजेक्शन नियमों में भी संशोधन किया गया है।

बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक ने अपने Current Account और कैश डिपॉजिट नियमों में बदलाव किया है। छोटे नोट और सिक्कों के जमा पर लिमिट तय की गई है और तय सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

हवाई सफर भी महंगा हो सकता है क्योंकि एयरलाइंस कंपनियां उड़ानों में कटौती की तैयारी कर रही हैं, जिससे किराए बढ़ने की आशंका है।

इसके अलावा सोलर पैनल सब्सिडी नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिसमें अब सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मॉडल और मैन्युफैक्चरर को ही योजना का लाभ मिलेगा।

इन सभी बदलावों का असर जून महीने से आम जनता के खर्च और सेवाओं पर साफ दिखाई दे सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *