‘द फैमिली मैन’ एक्टर मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां गीता देवी का आज सुबह 8: 30 बजे निधन हो गया। मनोज बाजपेयी की मां काफी समय से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मां गीता देवी ने गुरुवार के दिन 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी अपनी मां के काफी करीब थे। बीते साल ही एक्टर ने अपने पिता को भी खोया था।
मनोज बाजपेयी की मां की हालत पिछले 20 दिनों से काफी गंभीर थी। उनके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। मनोज बाजपेयी की जिंदगी में उनका पिलर थी। मनोज बाजपेयी के अलावा उनके 2 बेटे और तीन बेटियां हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों गीता देवी की तबीयत में सुधार हुआ था, वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में भी। मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर खुद मनोज बाजपेयी भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उनसे अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे।