मानिकपुरी समाज बोड़ला ब्लॉक की बैठक सम्पन्न

जिला कार्यसमिति की बैठक के पश्चात ब्लॉक इकाइयों की बैठक प्रारम्भ हो चुकी है।
इस तारतम्य में मानिकपुरी पनिका समाज बोड़ला ब्लॉक की बैठक ग्राम नेऊरगाँव जिलाध्यक्ष  नरेन्द्र मानिकपुरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष राजू दास मानिकपुरी ने बताया कि जिला इकाई के निर्देशों का पालन करते हुए निम्न इकाई पार बैठक का पुनर्गठन की प्रक्रिया चॉलु है जिसे गति देने विशेष चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करते हुए समाज मे अनेक विकास परक कार्य करने पर जोर दिया गया। चूंकि बोड़ला ब्लॉक अधिकांशतः वनाच्छादित जहां की संस्कृति एवम परम्परा कुछ भिन्न होती है,जिन्हें एक सूत्र में पिरोते हुए एक रूपता लाने चर्चा हुई।बैठक प्रारम्भ सद्गुरु कबीर साहेब की वंदना पश्चात शुरू हुआ।

बैठक में विशेष रूप से बुधारी दास जी पंच पनिका, जिलाउपाध्यक्षद्वय रतन दास,रामदास, जिलामहासचिव कमल मुरचले,धिरवा दास जी देवदास जी, वचन दास,राजेन्द्र दास, अम्बिका दास,भगलु दास,श्यामदास,आदि सदस्य एवं पार बैठक अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *