मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायपुर आगमन को लेकर की बैठक

किरंदुल। वरिष्ठ भाजपा नेता किरंदुल मंडल के प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम सह प्रभारी भावना सक्सेना ने शनिवार मंडल में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी ने बताया कि 9 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भर से हजारो कार्यकर्ता रायपुर जुटेंगे इस कार्यक्रम में किरंदुल मंडल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने को कहा गया है।मंडल महामंत्री संजीव दास दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगा जिसमें किरंदुल मंडल के अपेक्षित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान बैठक में मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम मंडल सह प्रभारी भावना सक्सेना मंडल महामंत्री दिनानाथ ठाकुर महामंत्री संजीव दास पूर्व जिला उपाध्यक्ष आर सी नाहक अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा महामंत्री सरस्वती डेहरिया व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश जैन आर टी आई जिलाध्यक्ष मनोज छालीवाल बूथ अध्यक्ष गीता घोष सागर साहा किशोर जाल सुनील गुप्ता निमाई पाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *