मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया मृणाल राय प्रदेश अध्यक्ष एवं राजेन्द्र सक्सेना बने प्रदेश उपाध्यक्ष

किरंदुल-किरंदुल के सतनाम भवन में आज मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट इंडिया की छत्तीसगढ़ राज्य की इकाई का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से किरंदुल नगरपालिका के अध्यक्ष मृणाल रॉय को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ ही पत्रकार राजेंद्र सक्सेना एवं पुष्पा नाग तथा राजू रेड्डी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा मुख्य प्रशिक्षक सीहान प्रवाल मंडल को महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर तुलेस्वर निषाद को चुना गया।

 

प्रदेश सहसचिव के लिए देवरायलु ,गौतम धर ,के वी अनीश कुमार ,लोकनाथ ठाकुर ,के वेंकटेश्वर को चुना गया। साथ ही मीडिया प्रभारी के लिये पत्रकार रामकृष्ण बैरागी को तथा मुख्य सलाहकार के लिए कृष्णा भंडारी चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए टेकराम ठाकुर,वी नवीन कुमार ,अजय मंडल,उदय को चुना गया। महासचिव एवं मुख्य प्रसिक्ष्क प्रवाल मंडल ने बताया कि मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट इंडिया के मुख्यालय बनारस उत्तरप्रदेश के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को भी मान्यता दी गई है। जो की विश्व कराटे महासंघ,कराटे इंडिया आर्गेनाईजेशन,अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त संगठन हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *