इस क्रिसमस जरूर बनाएं ये खास रेसिपी

साल के आखिर में आना वाला क्रिसमस का त्योहार हर कोई काफी धूमधाम से मनाता है। बीते कुछ समय से इस त्योहार का क्रेज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। इस त्योहार के बढ़ते क्रेज के बीच इसे मनाने का तारीका भी काफी तेजी से बदल रहा है। लोग अब काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर ज्यादातर लोग अपने घरों में पार्टी होस्ट करते हैं और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस बार त्योहार में आने अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर क्रिसमस पार्टी करने जा रहे हैं, तो इन स्पेशल क्रिसमस डिशेज को बनाकर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ इस खास दिन को और भी खास बना सकते हैं।

क्रिसमस कुकीज

कुकीज यूं तो आप अक्सर ही खाते रहते होंगे, लेकिन क्रिसमस के मौके पर अगर घर में कुकीज नहीं बनी, तो यह त्योहार अधूरा सा लगता है। मैदा, मक्खन और शक्कर से बनी यह कुकीज बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को पसंद आती है। खाने के साथ ही आप इसे बतौर रिर्टन गिफ्ट भी अपने मेहमानों को दे सकते हैं।

प्लम केक

क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर लोग घर पर प्लम केक बनाते हैं। यह डिश एक तरह से क्रिसमस पर बनने वाली जरूरी डिशेज में से एक है। ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ बने इस प्लम केक का स्वाद जितना टेस्टी होता है, उतना ही इसे बनाना भी आसान होता है।

रोस्टेड चिकन

चिकन और मीट के बिना क्रिसमस की डिनर पार्टी अधूरी है। वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन डिनर में टर्की बनाते हैं, लेकिन अगर आपको टर्की कुछ खास पसंद नहीं, तो इसकी जगह आप रोस्टेड चिकन ट्राई कर सकते हैं।

एगनॉग

दूध, क्रीम और अंडे से बना यह ड्रिंक खासतौर पर क्रिसमस पार्टी के लिए बनाया जाता है। इस ड्रिंक की खास बात यह है कि टेस्टी होने की साथ ही यह काफी हेल्दी भी होता है। दालचीनी और जायफल का फ्लेवर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है। आप अपनी पसंद के मुताबिक इसे ठंडा या गर्म पी सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *