मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल! 6 मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, नए चेहरों को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल से 6 मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि 9 नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

चर्चा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम कैबिनेट से बाहर होने वालों में प्रमुख है। इसके अलावा कुछ राज्य मंत्रियों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

वहीं वित्त मंत्रालय को लेकर भी बड़ा बदलाव होने की अटकलें हैं। मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदले जाने की चर्चा है। उनकी जगह पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के लिए नए चेहरों को मौका दे सकती है। संभावित नए चेहरों में कुछ विपक्षी दलों से आए नेताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में टीएमसी, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों से भाजपा में आए नेताओं को भी जगह मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्तर पर लिया जाएगा।

कैबिनेट फेरबदल की यह कवायद आगामी राजनीतिक रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं को देखते हुए अहम मानी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *