छत्तीसगढ़ के धमतरी और बालोद जिलों को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात: 5 सिंचाई योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर |  छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए धमतरी और बालोद जिलों की पांच प्रमुख सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों के लिए कुल 21 करोड़ 50 लाख 23 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन मजबूत होगा और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

स्वीकृत प्रमुख सिंचाई योजनाओं और कार्यों के मुख्य बिंदु:

  • धमतरी जिला:

    • राजाडेरा लघु जलाशय: जलद्वार के नवीनीकरण एवं जीर्णाेद्धार के लिए 1 करोड़ 65 लाख 7 हजार रुपये स्वीकृत, जिससे लगभग 285 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    • खट्टी एनीकट (महानदी): एनीकट के संरक्षण और जलद्वारों के उन्नयन हेतु 4 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपये मंजूर, जिससे करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

  • बालोद जिला (कुल 3 योजनाएं):

    • जलाशयों में विद्युतीकरण: तांदुला, गोंदली और खरखरा जलाशयों में विद्युतीकरण व प्रकाश व्यवस्था के लिए 4 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत (सिंचाई क्षमता: 285 हेक्टेयर)।

    • घाट एवं तटबंध निर्माण: खरखरा नदी के बांयी तट पर शीतला मंदिर के पास घाट और ग्राम मारीदेवरी तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये मंजूर, जिससे 183 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र लाभान्वित होगा।

    • तांदुला परियोजना का आधुनिकीकरण: सकरैद वितरक नहर (नाहंदा, डौकीडीह, सुखरी और भदेरा माईनर) के रिमॉडलिंग, लाइनिंग और पक्के कार्यों के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत, जिससे 183 हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *