जगदलपुर। जगदलपुर के अंतर्गत बस्तर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर नीले प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखा गया 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई केशरपाल आवासपारा गांव में की गई, जो भनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक घर में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर तत्काल दबिश देकर तलाशी ली गई, जिसमें कमरे के अंदर रखे नीले ड्रम से गांजा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस ने 60 वर्षीय किशोर बघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बस्तर पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।