NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बड़ी कार्रवाई: विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित कई NSUI नेताओं पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने निकले थे। प्रदर्शनकारियों को वहां पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात बाधित हुआ और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी।

इस मामले में विनोद जाखड़, नीरज पांडेय, सिद्धांशु मिश्रा सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान रास्ता अवरुद्ध किया गया और बलवा जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे लेकर बयानबाजी भी शुरू हो सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *