रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, सूझबूझ से बची बुजुर्ग महिला की जान

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित ऐतिहासिक गोंचा महापर्व के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। रथयात्रा के दौरान एक बुजुर्ग महिला का हाथ अचानक रथ के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिला की हथेली में फ्रैक्चर हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

गोलबाजार के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना गोलबाजार क्षेत्र में उस समय हुई, जब श्रद्धालु पारंपरिक रथ को खींच रहे थे। इसी दौरान महिला का हाथ रथ के पहिए की चपेट में आ गया और पहिया उसकी हथेली के ऊपर से गुजर गया।

घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रथ को रोक दिया और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में उसकी हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

समय रहते टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते रथ नहीं रोका जाता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। राहत की बात यह रही कि महिला को जानलेवा चोट नहीं आई है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।

कुछ देर बाधित रही रथयात्रा

घटना के बाद रथयात्रा स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन और आयोजन समिति की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया, जिसके बाद गोंचा रथयात्रा पुनः निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दी |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *