भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट सभी वर्गों के विकास के लिए प्रस्तुत बजट है। केन्द्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान एवं हर वर्ग की चिंता की गई है। महिलाओं को और अधिक आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए महिला सम्मान सेविंग स्कीम का प्रावधान होने से अब महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की रकम जमा कर सकेगी इसके साथ ही उन्हंे प्रतिवर्ष 7.5 प्रतिशत का लाभ भी होगा। इससे देश की लाखों महिला स्व सहायता समूह को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब जनता के लिए आवास से लेकर कई जरूरी होने एवं मध्यम वर्गीय लोगों को 7 लाख से कम आय होने पर उन्हें टैक्स में छूट दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि केन्द्रीय बजट से देश के हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे व निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र के मजबूती को बजट में प्रमुख से शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास को लेकर जो संकल्प लिया गया है वह इस बजट में समग्र रूप से देखने को मिलता है। आत्म निर्भर भारत को समर्पित यह बजट एक बड़ा प्रमाण है कि राष्ट्र विकास की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने के लिए आभार माना है।