लूथरा शरीफ की पैदल यात्रा- शक्ति से लूथरा शरीफ की 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे शहर के शेख जहीर, मोहम्मद सिराज एवं शाहरुख खान

बिलासपुर जिले के पवित्र लूथरा शरीफ में प्रारंभ हो रहा है 64 वा सालाना उर्स 

शेख जहीर 14 वर्षों से कर रहे लूथरा शरीफ की पैदल यात्रा, लूथरा दरबार में सभी धर्म, संप्रदाय के पहुंचते हैं लोग अपनी फरियाद लेकर

सक्ती- बिलासपुर जिले में स्थित मुस्लिम समाज के पवित्र धर्म स्थल लूथरा शरीफ में प्रारंभ हो रहे 64वें स्थापना सालाना उर्स के मौके पर जहां पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थानों से लोग लूथरा के दरबार में मन्नतें मांगने पहुंचते हैं, तो वही शक्ति शहर के भी मुस्लिम समाज के सदस्य एवं वार्ड नं 13 निवासी प्रसिद्ध मोटर टेक्नीशियन शेख जहीर विगत 14 वर्षों से निरंतर बाबा लूथरा के दरबार में शक्ति से पैदल यात्रा कर पहुंचते हैं, तथा इस वर्ष भी सबेख जहीर अपने साथी मोहम्मद सिराज एवं शाहरुख खान के साथ 12 नवंबर शनिवार को लूथरा की यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं

तथा ये तीनों नवयुवक पैदल ही चलते हुए लगभग 80 किलोमीटर की यात्रा तय कर लूथरा शरीफ के दरबार में पहुंचेंगे, एवं सक्ती शहर सहित क्षेत्र एवं पूरे जिले की अमन, शांति,चैन की दुआएं मांगेंगे तथा इस संबंध में शक्ति के शेख जहीर ने बताया कि वे विगत 14 सालों से लूथरा शरीफ की पैदल यात्रा कर रहे हैं, एवं उनके साथ जाने वाले सभी युवक भी काफी उत्साहित हैं, एवं वही बिलासपुर जिले के लूथरा शरीफ में भी 11 नवंबर से 15 नवंबर बरोज जुम्मा से मंगलवार 5 दिनों तक 64 वें सालाना उर्स पाक का आयोजन किया गया है|

तथा इस अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, तथा लूथरा शरीफ को लेकर यह मान्यता है कि यहां सभी धर्म संप्रदाय के लोग बाबा के दरबार में पहुंचते हैं, तथा चादर भी चढ़ाते हैं एवं अपनी मन्नतें मांगते हुए कष्टों के निवारण के लिए भी बाबा से गुहार लगाते हैं, एवं लूथरा बाबा के दरबार में प्रतिवर्ष उर्स के मौके पर मानव भव्य मेले वातावरण रहता है एवं यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तथा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी लूथरा दरबार में आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए विशेष चाक-चौबंद व्यवस्था भी करता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *