पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है। आज अदाकारा अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। उन्होंने अपने अफेयर से सबसे अधिक सुर्खियां हासिल की है। जी हाँ और अब अभिनेत्री को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जी दरअसल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। जी हाँ और दोनों की बॉन्डिंग काफी बेहतरीन नजर आई थी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, केवल यही नहीं बल्कि दोनों लिव-इन में भी रहे थे।
हालाँकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आज भी वह दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। जी दरअसल, रोहमन शॉल सुष्मिता के फैन थे और एक दिन रोहमन ने सुष्मिता को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और गलती से एक दिन अभिनेत्री ने रोहमन का मैसेज देख लिया और रिप्लाई भी कर दिया, जिसके बाद रोहमन ने उन्हें मैसेज किया कि उनका दिन बन गया और वह खुशी से कमरे में उछल रहे हैं। उसके बाद सुष्मिता को रोहमन अच्छे लगे और दोनों की बातचीत होने लगी। वहीं इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालाँकि अब दोनों अलग हो गए हैं।