देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जाग रहे हैं भगवान विष्णु, करें यह आसान उपाय

कार्तिक मास को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मास भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस मास में किए गए सभी शुभ कार्य सफल होते हैं और उनका सकारात्मक परिणाम निकलकर आता है। इस मास में देवउठनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। यह व्रत आज यानि 4 नवम्बर (Dev Uthani Ekadashi 2022 Date) के दिन रखा जा रहा है।

मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस दिन से सभी मांगलिक कार्य, जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश क्रिया, उपनयन संस्कार फिर शुरू हो जाते हैं। शास्त्रों में भी इस दिन के विषय में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है, जिन्हें करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन व्यक्ति को भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए क्या करना चाहिए।

  • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन केसर और दूध से उनका अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।
  • यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तौर पर समस्याओं को झेल रहा है तो वह देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें और उन्हें कुछ पैसे अर्पित करे। पूजा के उपरांत उन पैसों को वह वापस तिजोरी या पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन लाभ होता है और पैसों से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।
  • देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते के साथ सफेद रंग का भोग जरूर अर्पित करें। इस दिन खीर या सफेद रंग का मिष्ठान भगवान को भोग लगाना सबसे उत्तम उपाय है। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।
  • देवउठनी एकादशी के दिन घर के नजदीक बने मंदिर में भगवान विष्णु को नारियल व बादाम अर्पित करें। इससे रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होते हैं और उनका परिणाम भी उत्तम निकलता है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *