दोपहर में लू, तो शाम तक गर्म हवा, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं

रायपुर। मई का महीना अब अपना तेवर दिखाने लगा है। सूर्य की प्रचंडता बढ़ने से वातावरण में तेजी से गर्माहट बढ़ रही है। हालांकि बादलों के बीच सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही स्थिर रहा, लेकिन गर्म हवा ने देर शाम तक लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

सोमवार को सुबह से तेज धूप के बीच गर्म हवा चल रही थी। दोपहर में तो लू जैसी स्थिति थी। शाम तक हवा गर्म चलने से लोग परेशान हुए। हालांकि देर शाम हवा में हल्की ठंडकता घुलने से लोगों ने राहत महसूस किया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना तो नहींं है। लेकिन आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *