आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गिर सकती है बिजली, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना बनी है। राजधानी समेत प्रदेश भर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए थे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजनांदगांव के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार है लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

राजिम में पांच सेमी, कुरुद-बसना-मगरलोड में तीन सेमी, मैनपुर-डोंगरगांव-छूरा में दो सेमी बारिश दर्ज की गई। इन क्षेत्रों के साथ ही बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा व गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *