छत्त्तीसगढ़ में आज भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर।  बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा है और इसके चलते वर्षा भी हो रही है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है और मौसम में भी ठंडकता आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक 1266.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। सामान्य वर्षा की तुलना में यह 11 प्रतिशत ज्यादा है।
प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एआरजी सारंगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी,तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *