नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन की चल रही हड़ताल को उनके धरना स्थल पर पहुंच कर दिया समर्थन

विगत 22 अगस्त से प्रदेश भर में कर्मचारी/ अधिकारियों ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर पुनः प्रारंभ की है हड़ताल

सक्ती-छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल छ.ग कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के धरना स्थल तहसील चौक जांजगीर पहुंचे, वहां भारी संख्या में उपस्थित हड़ताल कर रहे छ.ग. अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन ने धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष चंदेल का पुष्प गुच्छ व गगन भेदी नारे से स्वागत किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित आंदोलनरत कर्मचारियों/अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि महंगाई भत्ता केन्द्र के अनुरूप करना चाहिए,उन्होंने कहा कि जबसे छ.ग. में कांग्रेस की सरकार बनी है उसके बाद से ही लगातार सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी निरंतर हड़ताल पर है

चंदेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने जन घोषणा पत्र में जो वादा किया था, तथा गंगाजल उठाकर उस वादे को पूरा करने की कस्मे खाई है, उन सभी वायदे को कांग्रेस सरकार को तुरंत लागू करना चाहिए। प्रदेश के हर जिलों में लगातार समाज के हर वर्ग का आंदोलन तेज होते जा रहा है। यह भूपेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी व सभी जिलों का धरना स्थल छोटे पड़ते जा रहा है, आंदोलन का स्वरूप बढ़ते जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छ.ग. अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन की मांगों को पूरा करते हुए षीघ्र लागू करने का आग्रह किया

तथा कहा कि आगामी विधान सभा सत्र में इस मामले को जोर-शोर से उठाया जायेगा। इस असवर छ.ग. कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के संयोजक वी एस परिहार, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जून सिंह क्षत्रिय, शिक्षक संघ अध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, लिपिक संघ अध्यक्ष फिरत किरण, विकास सिंह, आरएमए जिलाध्यक्ष डॉ. नीलसागर यादव, राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष डॉ. विश्णु पैगवार सहित छ.ग. कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे

उल्लेखित हो की 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में पुनः हड़ताल प्रारंभ की है,तथा फेडरेशन द्वारा शक्ति जिला मुख्यालय के पुरेन्हा तालाब परिसर में भी अपनी हड़ताल की जा रही है, तथा इस हड़ताल के चलते सरकारी दफ्तरों में जहां ताले लग गए हैं, तो वहीं आम लोगों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं, वही कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन का कहना है कि राज्य की सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मानती हम यह आंदोलन जारी रखेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *