अब भी ICU में हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर्स बोले- ‘अब बस दुआ करो’

स्वर कोकिला और लाखों फैंस के दिलों पर अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेरने वाली दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की सेहत में अब तक अधिक सुधार नहीं हो पाया है। वहीं अब उनकी सेहत को लेकर उनके डॉक्टर्स भी चिंतित हो गए है। जी दरअसल इसी महीने की 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और उसी के बाद से अब तक वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस समय दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। हालाँकि उनके डॉक्टर भी अब फैंस को लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि- ‘लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।’ आप सभी को पता ही होगा कि लता की उम्र 92 साल है और लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ है। इसी को देखते हुए डॉक्टर्स ज्यादा अलर्ट हैं और इस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

अभी कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि ‘उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, ताकि डॉक्टर की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके। बेस्ट डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।’ वहीं दूसरी तरफ लता मंगेशकर के परिवारवाले और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि सबकी चहेती लता जी जल्दी ठीक होकर अपने घर आ जाएं, हालाँकि अब तक उनकी सेहत में अधिक सुधार नहीं हुआ है। लता मंगेशकर ने 7 दशकों तक अपनी मखमली आवाज के जादू से सभी को मदहोश किया है और अब इन दिनों वह गाने नहीं गा रहीं हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *