देश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 3.17 लाख नए केस, 491 की मौत, जानें ताजा अपडेट

देश में कोरोना वायरस का एक बार फिर विस्फोट हुआ है। कोविड 19 के नए मामले तीन लाख के स्तर को पार कर गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,17,532 नए मामले दर्ज किए गए। बुधवार को 2.82 लाख सामने आए थे। संक्रमण दर भी 16 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं ओमिक्रोन वैरिएंट के केस 9 हजार के पार हो गए हैं।

ओमिक्रोन के 9287 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे में 491 मरीजों की मृत्यु हुई। अब तक 4,87,693 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। इधर ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 9287 हो गए हैं। इसमें बुधवार की तुलना में 3.63% की वृद्धि हुई है। फिलहाल देश में 19,24,051 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस 5.03% और रिकवरी रेट 93.69 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में बुधवार को 43,697 नए केस मिले। यह मंगलवार के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है।

दिल्ली में 35 की मौत

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 13,785 नए मामले सामने आए। वह 35 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण की दर 23.86 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में मंगलवार को 11,684 केस सामने आए थे, जबकि 38 की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में कोविड 19 के 2734 मरीज अस्पताल में हैं। जिसमें 908 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *