शिवरीनारायण – छत्तीसगढ़ की काशी खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय की ख्याति संपूर्ण छत्तीसगढ़ में व्याप्त है। यहां की स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रायः सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रवीण्य सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है, उन्होंने केवल प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त ही नहीं किया अपितु हिंदी विभाग में विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की सभी विषयों की प्राविण्य सूची जारी कर दी गई है। जिसमें सत्र 2020 में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कटगी की छात्रा कुमारी मंजू देवांगन ने हिंदी विभाग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 2020-21 की विश्वविद्यालय परीक्षा में एम ए हिंदी विभाग का छात्र तिपुस्कर भारद्वाज ने नौवें स्थान इसी प्रकार एम ए संस्कृत विभाग में कुमारी कविता आदित्य ने सातवां व कुलेश्वर ने दसवां स्थान, एम ए राजनीति विभाग में कुमारी गोमती ने द्वितीय स्थान व कुमारी राधा चंद्रा दसवां स्थान प्राप्त किया, एम ए समाजशास्त्र विभाग में कुमारी प्रतिमा ने पांचवा, कुमारी सोनी कर्ष छठवां एवं कुमारी हेमप्रभा ने नौवें स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है तथा सभी ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त आशय की जानकारी डॉ जीसी भारद्वाज प्रभारी प्राध्यापक आइक्यूएसी ने दी है।
