सक्ती के स्कूलों में हुआ कोविड टीकाकरण

सक्ती-सक्ती में किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए बुधवार के दिन स्थानीय स्कूलों मे टीकाकरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया, इसी कड़ी मे जे बी डि ए व्ही हा से स्कूल मे भी टीकाकरण हुआ, टीकाकरण को लेकर किशोरों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला, सुबह 10 बजे से ही बच्चे आधार कार्ड लेकर स्कूल प्रांगण मे आ गए थे, आर एच ओ सीताराम बरेठ और अनिता दानी ने बच्चो का टीकाकरण किया,टीका लगने के बाद बच्चो के 20 मिनट आराम के दौरान जब उनसे टीकाकरण के बारे मे पूछा गया तो सभी बच्चे बहुत खुश दिखे,टीकाकरण का कार्यक्रम 3 बजे तक चला, कुल 82 किशोरों को टीका लगाया गया,सफल टीकाकरण कार्यक्रम के लिए संचालक अनिल दरयानी, प्राचार्या के नागमणी राव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *