अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई कोरबा की समाज सेविका उमा बंसल

उमा बंसल के राष्ट्रीय सचिव बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के महिला सदस्यों ने किया हर्ष व्यक्त

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 7 मई को करी उमा बंसल की नियुक्ति

सक्ति– पूरी दुनिया में अग्रवाल समाज के बंधुओं की सशक्त संस्था अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव के पद पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा शहर की निवासी कर्मठ समाज सेविका उमा बंसल की नियुक्ति की गई है म,उक्तआशय की नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने 7 मई 2022 को करते हुए कहा है कि उमा बंसल सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन को बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान दे रही हैं, एवं उनकी नियुक्ति से आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर समाज की महिला सदस्यों को जोड़ने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होगा

वही उमा बंसल को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के भी अग्रवाल समाज की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है, तो वहीं उमा बंसल ने भी अपनी नियुक्ति पर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं पूरे केंद्रीय पदाधिकारियों ने जिस विश्वास के साथ उनको यह दायित्व सौंपा है,वे पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करेंगी, साथ ही संस्था के उद्देश्यों की जानकारी भी सभी महिलाओं तक पहुंचाते हुए उन्हें सदस्यता अभियान से भी जोड़ेंगी

उल्लेखित हो कि श्रीमती उमा बंसल संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर की अध्यक्ष होने के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में भी श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में भी समय- समय पर अपना योगदान देती हैं,एवं अग्रवाल समाज में भी आए दिन होने वाली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के संबंध में भी समय-समय पर महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता अभियान चलाती हैं

उमा बंसल की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल बंधुओ ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *