जानिए 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली द कश्मीर फाइल्स के सितारो ने ली कितनी फीस

साल 2022 की मास एंटरटेनर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने सभी को हैरान किया है। जी हाँ, बहुत कम बजट में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता तेजी से बढ़ती चली जा रही है और अब यह 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म में किसने कितनी फीस ली।

फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने इस रोल के लिए 1 करोड़ फीस ली। वहीं द कश्मीर फाइल्स जैसी ऐतिहासिक फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ फीस ली। इसी के साथ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने अहम रोल प्ले किया है और उन्होंने अपने रोल के लिए 50-70 लाख चार्ज किये है। इसी के साथ एक्टर दर्शन कुमार ने कृष्णा पंडित का रोल निभाया है। उन्होंने इस रोल के लिए 45 लाख चार्ज किए हैं। इसी के साथ डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने द कश्मीर फाइल्स में IAS ब्रह्म दत्त का रोल निभाया।

बताया जा रहा है उन्होंने 1.5 करोड़ फीस ली। इसी के साथ पुनीत इस्सर ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स में DGP हरि Narain का रोल प्ले किया है। ऐसी खबरें हैं कि इस रोल के लिए पुनीत इस्सर ने 50 लाख फीस ली है। इन सभी के अलावा फिल्म में मृणाल कुलकर्णी ने लक्ष्मी दत्त का रोल प्ले किया।  इस अहम किरदार के लिए मृणाल ने 50 लाख लिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *