किरंदुल मुक्तिधाम को मिली नई सुविधा, AM/NS India ने बनवाया मजबूत शेड और चबूतरा; नगर पालिका को सौंपा

किरंदुल। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) किरंदुल ने नगर पालिका के विशेष आग्रह पर किरंदुल मुक्तिधाम में नए चबूतरे और मजबूत शेड का निर्माण पूरा कर लिया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नवनिर्मित बुनियादी ढांचे को आगे की देखरेख के लिए किरंदुल नगर पालिका को सौंप दिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सीएमओ शशि भूषण महापात्र और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

बारिश, धूप और तेज हवा से मिलेगी राहत

किरंदुल और बचेली दोनों शहरों के लिए यह एकमात्र मुक्तिधाम है। पुराने ढांचे के जर्जर होने के कारण अंतिम संस्कार के दौरान परिवारों को बारिश, तेज धूप और हवा जैसे विपरीत मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नए शेड और चबूतरे के निर्माण से दोनों शहरों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों की इस समस्या को देखते हुए कंपनी से मुक्तिधाम परिसर के पुनर्निर्माण का आग्रह किया था। जनहित को ध्यान में रखते हुए AM/NS India ने निर्माण कार्य पूरा किया।

जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खराब मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को होने वाली परेशानी लंबे समय से बनी हुई थी। नए शेड और चबूतरे के निर्माण से इस व्यावहारिक समस्या का समाधान हुआ है।

कार्यक्रम में AM/NS India किरंदुल के जीएम वाई.वी. राघवुलु, वार्ड 18 के प्रतिनिधि अनिल मरकाम, कंपनी की सीएसआर टीम के सदस्य, नगर पालिका कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *