किरंदुल भाजपा कार्यकर्ता ने भारतरत्न वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को लक्ष्मणपुर कैंप में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा,महामंत्री संजीव दास ने कहा कि वाजपेयी सहज सरल मृदुल स्वभाव एवं बेदाग छवि के व्यक्ति थे।उनके ओजपूर्ण कविता कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम में नजमुल हक दीनानाथ ठाकुर ने उनको स्मरण कर उनकी पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए, इससे सभी को प्रेरणा लेते हुए देश प्रथम के भाव के साथ कार्य करना चाहिए।

 

मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम ने कहा कि आदरणीय वाजपेयी ने भाजपा की नींव रख आजीवन उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया, उनके नेतृत्व ने ही पोखरण परीक्षण और करगिल विजय से विश्वपटल पर एक मजबूत भारत की नींव रखी।इस दौरान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा महामंत्री दीनानाथ ठाकुर मंडल महामंत्री संजीव दास आर टी आई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज छालीवाल अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नजमुल हक उपाध्यक्ष विजय सोढ़ी कोषाध्यक्ष राजेश वैपरल आईटी सेल संयोजक जितेंद्र गुप्ता मंत्री जोशना सवाई कमला साहू अंजलि शर्मा आशा दास लल्लू राम साहू झग्गर लाल साहू गेन्दू राम पटेल शांति हालदार महिला मोर्चा महामंत्री सरस्वती डेहरिया माधवी कीर्तनिया पंकज सरकार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *