किरंदुल भाजपा मंडल आंबा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल को दीया समर्थन

किरंदुल। आंबा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन करने बुधवार को किरंदुल भाजपा मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। धरना स्थल किरंदुल बंगाली कैंप दुर्गा मंदिर परिसर पर पहुंचकर “तख्त बदल देंगे ताज बदल देंगे भूपेश बघेल की राज बदल देंगे” जैसे कई नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता भूपेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की साथ ही शासन के वादे को याद दिलाया।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी
किरन्दुल परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के सामने हमने कई बार मांग रखी है हमारी मांगें अब तक जस की तस है। कई बार आंदोलन कर चुके हैं।इसके अलावा कई बार ज्ञापन, आवेदन के माध्यम से संबंधितों को मांगों व समस्याओं के संबंध में अवगत करवा चुके है बावजूद अब तक किसी ने पहल नहीं किया। इस बार सरकार के सामने हमने 6 सूत्रीय मांग रखे हैं और आर पार की लड़ाई के मूड में है। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा जिला मंत्री भावना सक्सेना महामंत्री दीनानाथ ठाकुर उपाध्यक्ष नकुल सरकार मंडल महामंत्री संजीव दास महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी कर्मा पूर्व मंडल महामंत्री महादेव राय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निमाई पाल आरटीआई जिलाध्यक्ष मनोज छालीवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता युवा मोर्चा महामंत्री किशोर जाल सुखदेव पोयम सहित आंगनवाड़ी के प्रमुख पदाधिकारी किरंदुल परियोजना अध्यक्ष रानी राव उपाध्यक्ष लक्ष्मी वाणी परियोजना सचिव सुवर्णा साधक मीडिया प्रभारी गीता देवनाथ किरंदुल सेक्टर अध्यक्ष सुशीला सेवक गुमियापाल अध्यक्ष संगीता चुनार कल्याणी अध्यक्ष रश्मि राणा सहित अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाए मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *