किरन्दुल। राज्य शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका अध्यक्षों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का गुजरात के नगर निगम सूरत में स्वच्छ भारत मिशन -शहरी 2.0 अंतर्गत अध्यन सह भ्रमण हेतु नामित किया गया।जिसमें बचेली नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल एवं मुख्य पालिका अधिकारी पीटीएम कृष्णा राव तथा किरन्दुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह व सीएमओ शशिभूषण महापात्र शामिल हुए। कार्यक्रम 28 अगस्त से 30 अगस्त तक रहा। भ्रमण कार्यक्रम नगर के विकास सम्बन्धी नई तकनीक एवं किस प्रकार सूरत स्वच्छ शहरों में विख्यात हैं यह अध्ययन किया गया। इस भ्रमण में सम्मिलित होने के बाद पालिकाध्यक्ष एवम सीएमओ वापस अपने नगर पहुंचें।नगरपालिका अध्यक्षों द्वारा बताया गया की सूरत भ्रमण में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,नए तकनीकों से सूखे कचरों का निपटारा,आर के फॉर्मेले को समझाया जिसमें आर से तात्पर्य रेडूस,री साइकिल,री यूज़ अंतर्गत किया गया तकनीकों का डिजिटल उपयोग वाहनों का उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम आदि में बहुत कुछ अध्यन किया गया।इस अध्ययन से लोगों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जनजागरूकता एवं उन्नत तकनीकों से नगर को लाभ मिलेगा।