खड़गे और राहुल गांधी आज संगरूर में इंसाफ रैली को करेंगे संबोधित

संगरूर । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पंजाब के संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव में आयोजित इंसाफ रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब कांग्रेस की ओर से आयोजित इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस की ओर से इस आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।

पार्टी ने रैली में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए पंजाब के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को पहुंचने का आह्वान किया गया है।

रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के चलते इस आयोजन को पंजाब की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस रैली के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के संबोधन पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *