पति के लिए कैटरीना ने बनाये परांठे, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपने पति के साथ हैं। जी हाँ, इन दिनों कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ इंदौर में हैं। यह कपल बी टाउन के पॉवर कपल में से एक है। आए दिन दोनों फैंस को कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। आप सभी को बता दें कि इन दोनों ने बीते साल 9 दिसबंर को शाही अंदाज में एक दूसरे संग राजस्थान में शादी रचाई थी। वहीं शादी के बाद से दोनों एक दूजे से दूर नहीं रह पा रहे हैं। उस दौरान दोनों की शादी से लेकर हर रस्मों की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। अब बीते रविवार को दोनों कपल ने शानदार अंदाज में शादी की वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

वहीं इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को विश करते हुए खास तस्वीरें पोस्ट की थी। इसी के साथ इस दौरान कैटरीना ने विक्की के लिए खाना बनाया। जी दरअसल कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैट अपने हसबेंड विक्की के लिए परांठे बनाती दिखाई दे रही हैं। आप देख सकते हैं विक्की कैट के हाथ का बना हुआ पराठा मक्खन के साथ खाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के इस क्यूट वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आप सभी देख सकते हैं दोनों की ये वीडियो उनके फैन पेज भी शेयर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना की इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और तेजी से कमेंट कर विक्की को बेस्ट हस्बेंड बता रहे हैं।

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, जब कैटरीना कैफ अपने हाथों से पराठा बनाए तो।।।लाजवाब ही होगा।।वाह विक्की भईया जमकर मजे लीजिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाभी खाना बना रही है।।शादी के बाद यही रह जाता है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, जब कैटरीना कैफ गृहणी बन जाए क्या बात है।।।सबसे क्यूट और मस्त वीडियो। आप सभी को बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के आलीशान महल में शादी की थी। दोनों शादी के बाद से एक-दूजे के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *