एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं। उन्हें अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता है, लेकिन बेटे युग के साथ कई बार उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसी बीच एक्ट्रेस इन दिनों बेटे के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
काजोल बेटे के साथ राजस्थान जा पहुंची है। जहां उन्होंने जवाई लेपर्ड सफारी का भी लुफ्त उठाया। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने सुकून के पल बिताती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस की झलक नहीं दिखी लेकिन बेटे युग इस वीडियो में नजर आए। वीडियो की शुरुआत सनराइज से होती है। इस दौरान जंगल में लेपर्ड समेत और भी कई जानवर दिखाई देते हैं। साथ ही वीडियो का अंत में सनसेट दिखाई देता है। इसके साथ ही वीडियो में बेटा युग भी कैंडल की रोशनी के बीच पहाड़ियों पर बैठा नजर आ रहा है। काजोल ने कैप्शन में लिखा- ‘एक ऐसा हॉलिडे जहां हम लोग शो के सितारे नहीं थे।
बता दें कि काजोल के दोनों बच्चे युग और न्यासा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अजय और काजोल अपने बच्चों की तस्वीरे अक्सर शेयर करते रहते हैं। चाहे मौका कोई भी हो परिवार की खास बॉन्डिंग हमेशा तस्वीरों के जरिए नजर आती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार काजोल ‘त्रिभंगा’ में नजर आई थीं। वहीं अब जल्द ‘सलाम वेंकी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।