प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में शामिल होने दंतेवाड़ा से पत्रकार बिलासपुर रवाना, जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना कर रहे नेतृत्व

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 27 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित एक दिवसीय प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार बिलासपुर के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार सम्मेलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने पहुंच रहे हैं।

बिलासपुर स्थित लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रादेशिक सम्मेलन में प्रदेशभर के पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान दीपावली मिलन समारोह के साथ छत्तीसगढ़ के विकास पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दंतेवाड़ा जिले से सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले पत्रकारों में जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना, जिला संयोजक राजेंद्र सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दास, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी, अरुण शर्मा, रघु राव, जिला कार्यालय सचिव शेखर दत्ता, कोषाध्यक्ष एचएस अजहर, ब्लॉक सचिव रवि दुर्गा, जिला सहसचिव किशोर जाल, लखन दुर्गा सहित जिले के अनेक पत्रकार शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना ने कहा कि प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन प्रदेशभर के पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यहां पत्रकारिता से जुड़े विषयों, पत्रकारों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और वर्तमान दौर में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों पर सार्थक चर्चा होगी। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता संगठन के लिए खुशी की बात है।

जिला संयोजक राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत पत्रकारों को एक-दूसरे से मिलने, अपने अनुभव साझा करने और आपसी समन्वय मजबूत करने का अवसर मिलता है। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने और उनके निराकरण की दिशा में पहल करने में भी ऐसे सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दास ने कहा कि पत्रकारों के लिए यह सम्मेलन आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और संगठनात्मक मजबूती का बेहतर अवसर है। कुआकोंडा ब्लॉक सहित पूरे दंतेवाड़ा जिले के पत्रकार सम्मेलन में शामिल होकर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

दंतेवाड़ा जिले के पत्रकारों की इस सहभागिता से प्रादेशिक सम्मेलन में जिले की सक्रिय उपस्थिति दर्ज होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *