रोजगार का अवसर: जशपुर में तीन दिवसीय भर्ती शिविर, 100 पदों पर होगी नियुक्ति

रायपुर | शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd द्वारा सुरक्षा अधिकारी (Security Officer Cadre) के 100 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त 2026 तक जशपुर में आयोजित की जाएगी।

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के तहत यह भर्ती प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित होगी।

एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेंद्र ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC) का प्रारंभिक पारिश्रमिक मिलेगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा एवं भोजन भत्ता सहित विभिन्न कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए SIS Ltd की आधिकारिक वेबसाइट तथा Job at SIS फेसबुक पेज पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91-7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *