झारखंड: उलिहातू पहुंची महामहिम मुर्मू, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंच चुकी हैं। दरअसल, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए महामहिम द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड पहुंचीं हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , बिरसा मुंडा के परिवार वालों से मुलाकात भी करेंगी। बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू वायु सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची हैं।

वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार (15 नवंबर) को खूंटी जिला के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए बधाई भी दी है, उन्होंने लिखा है कि, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति आदरणीय  द्रौपदी मुर्मु जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार।’

इससे पहले, रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गवर्नर रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया। हवाई अड्डे पर ही महामहिम मुर्मू, को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, महामहिम मुर्मू ने भी बिरसा मुंडा जयंती पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि, ‘जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।’ बता दें कि, आज राष्ट्रपति महोदय, मध्य प्रदेश के दौरे पर भी आने वाली हैं, जहां वे जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *