धड़क, द गुंजन सक्सेन जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर सोशल मी़डिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने चाहने वालों को दिलकश अंदाज में तस्वीरें साझा कर ट्रीट देती रहती हैं। अब सोमवार को एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेडिशन लुक में बिजली गिराती हुई दिख रही हैं।
जाह्ववी कपूर के एथनिक लुक हैरान हुए फैंस
इस वीडियो में जाह्ववी कपूर अपने एथनिक लुक से फैंस का दिल चुराती नजर आ रही हैं। वीडियो में जाह्ववी व्हाइट कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप का चुनाव किया है और अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को और भी आकर्षित के साथ-साथ फ्रेश बना रहा है।
यहां देखें वीडियो
जाह्ववी कपूर की इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस के फ्रेश लुक की तारीफ कर रहे हैं।